Muslim World

Prophet Muhammad मराठी में लिखे होर्डिंग से लोग अचंभित, पूछ रहे क्या लिखा है

मराठी में लिखे चार होर्डिंग इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। मुसलमान इसे आपस में खूब साझा कर रहे। हालांकि अधिकांश को पता नहीं कि इसमें क्या लिखा है। बावजूद इसके होर्डिंग की खूब तारीफ हो रही है।
   दरअसल, इन होर्डिंग में पैगंबर मोहम्मद साहब के संदेश लिखे हैं। चूंकि ये मराठी में हैं, इसलिए कौतुहल का विषय बने हुए हैं। मराठी भाषा की जिन्हें समझ है, वे भली-भांति जानते हैं कि इसमें क्या लिखा है। चारों होर्डिंग बेहद खूबसूरत हैं। इसपर लिखे संदेशों से अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि यह पर्यावरण, गैरों की संपत्ति, पत्नी से संबंधित हैं। होर्डिंग की तस्वीरें पुणे के जुबैर मेमन ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इनपर एक मोबाइल नंबर भी दर्ज है। होर्डिंग महाराष्ट्र के शहर पुणे में लगे होने का दावा किया गया है। तस्वीरों के उपर ग्रैंड दरबार कैंप, केके मार्केट धनकबाड़ी, स्टर्लिंग सेंटर और एमजी रोड जैसे स्थानों के नाम दर्ज हैं । यानी चारों होर्डिंग पुणे के इन स्थानों पर लगाए गए हैं।
 जुबैर मेमन के सोशल मीडिया पर होर्डिंग की तस्वीरें साझा करने पर लोग पूछ रहे कि मराठी में पैगंबर मोहम्मद साहब के कौन-कौन से पैगाम लिखे हैं। जिन्हें मराठी समझ आती है, वे इस प्रयास की प्रशंसा कर रहे हैं। ज़ुबैर मेमन के ट्वीटर हैंडल से पता लगा कि वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से जुड़े हैं। हालांकि उन्होंने अपने प्रोफाइल में सेक्यूलर पार्टी आफ इंडिया के सोशल मीडिया प्रशासक तौर पर परिचय दिया है। इस महीने के 29 तारीख को पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन है। ईद-मिलादुननबी पर मुसलमानों में जश्न का माहौल होता है। पुणे के होर्डिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा कि उसे इसी मौके के लिए लगाया गया है। शिव सेना शासित प्रदेश महाराष्ट्र में इस तरह के होर्डिंग लोगों को अचंभित कर रहे हैं।

pic social media

नोटः वेबसाइट आपकी आवाज है। विकसित व विस्तार देने तथा आवाज की बुलंदी के लिए आर्थिक सहयोग दें। इससे संबंधित विवरण उपर में ‘मेन्यू’ के ’डोनेशन’ बटन पर क्लिक करते ही दिखने लगेगा।
संपादक