Muslim World

Kuwait खाड़ी देशों में पहली बार आठ महिला जज नियुक्त

कुवैत ने अरब देशों के बीच नई मिसाल कायम की है। खाड़ी देशों के इतिहास में पहली बार सर्वोच्च न्यायालय के तौर पर आठ महिला जज नियुक्त की र्गइंं। महिला जजों की नियुक्ति के बाद उन्हें शपथ दिलाई गई।
  महिलाओं की स्वतंत्रता को लेकर खाड़ी देशों में कुवैत सबसे आगे है। इस देश में सरकार के कई शीर्ष पदों पर महिलाएं तैनात हैं। मगर सर्वोच्च न्यायालय में अब तक जज की हैसियत से उनकी इंट्री नहीं हुई थी। मगर लंबा इंतजार खत्म हो गया।
 कुवैती महिला संस्कृति एवं सामाजिक संस्था की अध्यक्ष लुलवा अल-मुल्ला का कहना है कि उनका संगठन लंबे समय से न्यायाधीश के रूप में महिलाओं की नियुक्त के लिए संघर्षरत था। सरकार ने गुरूवार को उनकी मांग पूरी कर दी। सर्वोच्च न्यायालय के लिए 54 जज नियुक्त किए गए, जिनमें आठ महिलाएं हैं।
  महिला जज की नियुक्ति के संदर्भ में कुवैत के सर्वोच्च न्यायिक परिषद के अध्यक्ष यूसेफ अलमतवा ने कहा कि कुछ दिनों बाद उनके कार्याें की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद उनकी आगे की भूमिका तय की जाएगी। कुवैत की समाचार एजेंसी केयूएनए (KUNA) के अनुसार, खाड़ी देशों में पहली बार महिला न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है।

pic social media

नोटः वेबसाइट आपकी आवाज है। विकसित व विस्तार देने तथा आवाज की बुलंदी के लिए आर्थिक सहयोग दें। इससे संबंधित विवरण उपर में ‘मेन्यू’ के ’डोनेशन’ बटन पर क्लिक करते ही दिखने लगेगा।
संपादक