Politics

Mathura rape case तस्वीरें बोलती हैं…आग बाकी है कांग्रेसियां में

Table of Contents

कैमरे की नजर में कांग्रेसियों के तेवर

हाथरस में 19 वर्षीय वाल्मीकि बच्ची से सामूहिक बलात्कार, बर्बरतापूर्वक हत्या और फिर परिजनों के विरोध के बावजूद आधी रात को उसका दाह-संस्कार करने के मुद्दे पर अन्य विपक्षी दलों के मुकाबले कांग्रेस कुछ ज्यादा ही आक्रमक नजर आ रही है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी पुलिस-प्रशासन के तमाम अवरोधों के बावजूद पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस उनके घर पहुंच गए। इससे पहले उनके साथ चल रहे काफिले को दिल्ली-नोएडा के बॉर्डर स्थित डीएनडी पर रोका गया।

pic social media

हाथरस जाने के क्रम में डीएनडी पर कांग्रेसियों को रोकने के दौरान एक वर्धीधारी पुलिस वाले ने प्रियंका गांधी के गिरेबांह पर हाथ डाल दिया। दो दिन पहले हाथरस जाने की कोशिश करते नोएडा-आगरा एक्सप्रेस वे पर पुलिस वालों ने राहुल गांधी को धक्के मार कर सड़क पर गिरा दिया था।

pic social media

डीएनडी पर पुलिस द्वारा कांग्रेसियों पर लाठी बरसाने से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी इसकी जद में आ गए। उन्हें पुलिस की लाठियों से बांह एवं पीठ में गहरी चोटें आई हैं।

pic sicial media

हाथरस पहुँचकर राहुल गांधी बर्बरता की शिकार बेटी के पिता के घुटनों में बैठ गए। काफी देर तक उनके घुटने पर माथा टेक कर यूं ही सदमे में बैठे रहे।

pic sicial media

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़ित की मां को देखते ही गले लगा लिया। काफी देर तक अपने साथ चिपटाई रहीं। यह दृश्य बड़ा मार्मिक था।

pic social media

हाथरस में पीड़ित  पिता और उनके भाइयों-रिश्तेदारों से आपबीती सुनने के लिए राहुल-प्रियंका जमीन पर ही बैठ गए।

pic social media

राहुल गांधी ने जमीन पर बैठे-बैठे कांग्रेस की तरफ से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के लिए बच्ची के पिता को चेक सौंपा। फिर घुटने पर हाथ धरकर हिम्म बंधाई।

नोटः वेबसाइट आपकी आवाज है। विकसित व विस्तार देने तथा आवाज की बुलंदी के लिए आर्थिक सहयोग दें। इससे संबंधित विवरण उपर में ‘मेन्यू’ के ’डोनेशन’ बटन पर क्लिक करते ही दिखने लगेगा।
संपादक