News

कर्नाटक की मस्जिद में घुसा सुजीत शेट्टी, इबादत करने वाली महिलाओं के सामने हुआ नंगा

मुस्लिम नाउ ब्यूरो, नई दिल्ली

कर्नाटक की एक मस्जिद में बदमाश ने घुसकर महिलाओं से नमाज के दौरान बदतमीजी की. उनकी नमाज में खल्ला पैदा किया, फिर खुद को नंगर कर महिलाओं से छेड़-छाड़ की. इस संबंध में सियासत टाॅक काॅम में प्रकाशित खबर के अनुसार यह घटना 29 अप्रैल की है, जब एक बदमाश कर्नाटक की एक मस्जिद में घुस गया और कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और प्रार्थना में लगी महिलाओं पर अपने निजी अंगों को नंगा किया.

शनिवार को मंगलुरु पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.आरोपी की पहचान करकला तालुक निवासी 26 वर्षीय सुजीत शेट्टी के रूप में हुई है.शेट्टी 2ः00 बजे हुदा मस्जिद में तब घुस गया जब महिलाएं रमजान के चल रहे इस्लामी महीने के दौरान नमाज के हिस्से के रूप में लैला-तुल-कदर की रात इबादत कर रही थीं.