Culture

MEWAT सलमान अली लंदन में धूम मचाने को तैयार, पहला मेवाती गायक विदेश में करेगा लाइव कॉन्सर्ट

हरियाणा के मेव मुस्लिम बहुल नूंह जिला के लिए गौरव बढ़ाने वाली खबर है। यहां के पुन्हाना कस्बे के सलमान अली लंदन में जिंदगी का पहला लाइव कॉन्सर्ट शो प्रस्तुत करने जा रहे हैं। सलमान अली सोनी टीवी के इंडियन आइडल सीजन 10 के विजेता हैं। कॉन्सर्ट में उनका साथ देंगे इंडियन आइडल 11 के विजेता पंजाब के सन्नी हिंदुस्तानी।

यूं तो पंडित जसराज जब तक जीवित रहे शास्त्रीय संगीत के मेवाती घराने का देश-दुनिया में परचम लहराते रहे, पर उनका मेवात से कोई नाता नहीं था। सलमान अली खालिस मेवाती हैं और इलाके के इकलौते कलाकार , जो अपनी गायकी से देश में धूम मचाने के बाद अब विदेश में अपनी कला का जौहर दिखाने जा रहे हैं। लंदन के वेम्बली के एसएस एरिना में सलमान अली का लाइव कॉर्न्सट आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन किया है चॉकलेट पाई ने। वह इंडियन आइडल के अच्छे गायकों को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। खुद भी अच्छे गायक हैं। विदेशों में अब तक 100 से अधिक गायकी का सोलो परमार्फेंस दे चुके हैं। फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए गाया उनका गाना ‘तेरे जाने के गम….’काफी मशहूर हुआ था।

लंदन में सलमान-सन्नी के दीवानों की भरमार
इंडियन आइडल सीजन 11 के विजेता सन्नी हिंदुस्तान लंदन के लाइव कॉन्सर्ट में सलमान अली का साथ देंगे। सलमान एवं सन्नी का यह पहला संयुक्त लाइव कॉन्सर्ट होगा।
चॉकलेट पाई कहते हैं,‘‘ भारत में प्रतिभा की भरमार है। सलमान व सन्नी उनमें शुमार हैं। दोनों की गायकी के लंदन में ढेरों दीवाने हैं। यहां भारतीय संगीतकारों को भरपूर पसंद किया जाता है। इस लिए उम्मीद है कि कॉन्सर्ट हाउस फुल जाएगा। कॉन्सर्ट लंदन में 31 अक्तूबर को आयोजित होगा।

नोटः वेबसाइट आपकी आवाज है। विकसित व विस्तार देने तथा आवाज की बुलंदी के लिए आर्थिक सहयोग दें। इससे संबंधित विवरण उपर में ‘मेन्यू’ के ’डोनेशन’ बटन पर क्लिक करते ही दिखने लगेगा।
संपादक