TOP STORIES

Stanford University USA अहमद कमाल दुनिया के अव्वल दर्जे के दूसरे साइंटिस्ट


जामिया हमदर्द के प्रो-चांसलर हैं अहमद कमाल, स्टैनफ़ोर्ड ने बताया दुनिया के शीर्ष दूसरे वैज्ञानिक

जामिया हमदर्द (Jamia Hamdard) के प्रो-वाइस चांसलर यानी प्रतिकुलपति प्रो अहमद कमाल (prof. Ahmad Kamal) को अमेरिका की स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ( Stanford University USA )  ने दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में दूसरे नंबर का बताया। यूनिवर्सिटी की एक टीम विषय-वार विश्लेषण के बाद इस नजीते पर पहुंची। विश्लेषण टीम का नेतृत्व डॉ जॉन पीए इयोनिडिस ने किया। इसके लिए 2019 के अंत से कैलेंडर साल के पांचवें महीने तक के आंकड़ों का अध्ययन किया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों के कॅरियर, उनके कार्यों के डेटाबेस की जांच की गई। प्रो अहमद के अब तक 537 पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। टीम ने भारत के इस वैज्ञानिक को औषद्यीय एवं जैव-रसायन विज्ञान विषय में विश्व में दूसरा स्थान दिया।

स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने दुनिया के 100,000 से अधिक शीर्ष वैज्ञानिकों के डेटाबेस का विश्लेषण किया। कई बिंदुओं पर अध्ययन किया गया। इसके लिए तमाम वैज्ञानिक 22 क्षेत्रों और 176 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत किए गए। अध्ययन के लिए 6 मई, 2020 तक का डेटाबेस फ्रिज किया गया था।

जामिया हमदर्द के कुलपति प्रो रशीद एहतेशाम हसनैन ने प्रोफेसर कमल को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। अनुसंधान पेपर के प्रकाशन के प्रयासों को भी सराहा। प्रो कमल मुख्य रूप से कैंसर के अनुसंधान से जुड़े हैं। उनके प्रयासों से कई दवाइयाँ विकसित की गईं। उन्होंने एंटी-ट्यूबरकुलर तथा एंटीमलरियल की नई रासायनिक इकाइयों के लिए भी अनेक अनुसंधान किए हैं। 

नोटः वेबसाइट आपकी आवाज है। विकसित व विस्तार देने तथा आवाज की बुलंदी के लिए आर्थिक सहयोग दें। इससे संबंधित विवरण उपर में ‘मेन्यू’ के ’डोनेशन’ बटन पर क्लिक करते ही दिखने लगेगा।
संपादक