शाहरुख खान का दुबई में जलवा, 50 करोड़ के पेंटहाउस पहले ही दिन बिके
नौशाद अख्तर
दुनिया भर में जब भी स्टारडम और बिजनेस की बात होती है तो सबसे ऊपर एक ही नाम आता है। वह नाम है बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान। आज के समय में इस बात को लेकर किसी के मन में कोई शक नहीं होना चाहिए कि वह सिर्फ फिल्मों के हीरो नहीं हैं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस मैन और स्ट्रैटेजिस्ट भी हैं। इस बात का ताजा उदाहरण हाल ही में दुबई में देखने को मिला। जहां शाहरुख खान के नाम पर बने एक लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गल्फ देशों के आसपास भले ही तनाव का माहौल हो और युद्ध के बादल मंडरा रहे हों। ईरान और हूती लड़ाकों की वजह से उड़ानों पर असर पड़ रहा हो। लेकिन इन तमाम मुश्किलों और अनिश्चितताओं के बीच शाहरुख खान ने एक ऐसा करिश्मा कर दिखाया है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है।
दुबई में डैन्यूब प्रॉपर्टीज के साथ मिलकर शाहरुख खान ने एक शानदार रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्ट का नाम शाहरुख्स बाय डैन्यूब है। दुबई की मैरीटाइम सिटी में बनने वाले इस अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग के दौरान ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि देखने वाले देखते रह गए। इस इवेंट में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि किसी कॉकटेल या कॉन्सर्ट जैसा माहौल लग रहा था। कोका कोला एरिना में आयोजित इस ग्रैंड लॉन्चिंग के दौरान जैसे ही बुकिंग शुरू हुई। वैसे ही देखते ही देखते सारे पेंटहाउस मिनटों में बिक गए। इन पेंटहाउस की कीमत लगभग पचास करोड़ रुपए के आसपास है। हैरानी की बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में इतनी दीवानगी थी कि पहले ही दिन सारे महंगे फ्लैट हाथों-हाथ निकल गए। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के लिए पांच सौ से ज्यादा खरीदारों ने अपनी गहरी दिलचस्पी दिखाई है।
An Iconic Night. A Historic Milestone. Dubai witnessed an Unforgettable Evening as 10,000 guests came together for the Grand Unveiling of #ShahrukhzResidencesbyDanube – The World’s First Shah Rukh Khan Residential Tower, in the presence of Global Icon @iamsrk #DanubeProperties https://t.co/rqiPzEQePv
— Danube Properties (@danubeprop) November 13, 2026
इस पूरी घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक ही चर्चा है कि शाहरुख खान सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए नहीं जाने जाते। बल्कि वे बिजनेस की दुनिया के पक्के खिलाड़ी हैं। सोशल मीडिया पर लोग यह कह रहे हैं कि शाहरुख खान तो बस अपने शौक के लिए टेढ़े-मेढ़े होकर फिल्में करते हैं। असली खेल तो वह एक कॉरपोरेट टाइकून की तरह खेल रहे हैं। इस मेगा प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इस टावर का इंटीरियर डिजाइन किसी और ने नहीं बल्कि खुद शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने तैयार किया है। गौरी खान के डिजाइन किए गए इन घरों की खूबसूरती और उनकी फिनिशिंग ने खरीदारों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस इवेंट के दौरान डैन्यूब ग्रुप के चेयरमैन रिजवान साजन ने भी इस बात का जिक्र किया कि शाहरुख और गौरी दोनों ने इस प्रोजेक्ट को अपना सौ प्रतिशत दिया है। उन्होंने दस हजार लोगों की मौजूदगी में इस बात को स्वीकार किया कि इस खूबसूरत टावर के पीछे दोनों की कड़ी मेहनत और गहरा इमोशन जुड़ा हुआ है।
इस शानदार इवेंट को मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया। करण जौहर ने इस दौरान पुराने दिनों को याद करते हुए शाहरुख खान से उनके और गौरी के पहले घर को लेकर भी बात की। इस इवेंट का माहौल पूरी तरह से उत्सव जैसा था। शाहरुख खान के साथ इस मंच पर उनके पुराने रिश्ते और उनका पुराना अंदाज साफ झलक रहा था। शाहरुख खान ने अपनी फिल्म रईस के उस मशहूर डायलॉग को भी याद किया जिसमें कहा गया है कि अम्मी जान कहती थीं कोई भी धंधा छोटा या बड़ा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई मजहब नहीं होता। उन्होंने इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनके पास बनिया का दिमाग और मिया भाई की डेरिंग का अनूठा मेल है। वह ऐसे रिस्क लेते हैं जो ज्यादातर मौकों पर सफल साबित होते हैं। उनकी यही बिजनेस सोच आज उन्हें दुनिया के बाकी सभी कलाकारों से अलग खड़ा करती है।
दुबई के इस प्रोजेक्ट की सफलता इस बात का पक्का सबूत है कि आज भी ग्लोबल मार्केट में शाहरुख खान का स्टारडम किस स्तर पर काम करता है। कई लोग यह सोचते हैं कि दुबई का रियल एस्टेट मार्केट धीमा चल रहा है या वहां मंदी का दौर है। लेकिन इस एक लॉन्चिंग ने तमाम कयासों को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया। इतनी बड़ी तादाद में लोगों का जुटना और पचास-पचास करोड़ रुपए के पेंटहाउस का पलक झपकते बिक जाना यह बताता है कि किंग खान का नाम ही अपने आप में एक बहुत बड़ा ब्रांड है। इस प्रोजेक्ट में चालीस से ज्यादा आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। इसका सी व्यू इतना शानदार है कि कोई भी व्यक्ति इसे देखते ही अपना दिल हार बैठेगा।
Record breaking moment: After #shahrukhkhan commercial tower, penthouses designed by #GauriKhan sold out before the grand launch of Sir Residences by @danubeprop 😍🔥 @iamsrk @gaurikhan https://t.co/hwewxrm7bG
— #SRK FOR EVER ❤🇩🇿 (@crayzeofshah24y) November 12, 2026
शाहरुख खान के इस बिजनेस मॉडल को समझने वाले यह मानते हैं कि उन्होंने अपने स्टार पावर को एक अचूक आर्थिक ताकत में बदल दिया है। वह सिर्फ परदे पर अभिनय करने वाले अभिनेता नहीं हैं बल्कि वे दुनिया के सबसे बड़े लीजेंड बिजनेसमैन की श्रेणी में आते हैं। उनके द्वारा बनाई गई रणनीति और उनकी पत्नी गौरी खान का डिजाइन सेंस मिलकर इसे एक ऐसा प्रोडक्ट बना देता है जिसकी मांग कभी कम नहीं होती। आने वाले समय में इस तरह के प्रोजेक्ट्स यह तय करेंगे कि बॉलीवुड के सितारे किस तरह से ग्लोबल बिजनेस और रियल एस्टेट की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ रहे हैं। इस पूरी घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब बात शाहरुख खान की आती है तो सफलता के सारे पैमाने छोटे पड़ जाते हैं और उनके चाहने वाले हर जगह मौजूद हैं।
Shahrukhz Residences by Danube makes a strong debut in Dubai, with all Gauri Khan-designed penthouses worth INR 50 crore selling out on launch day. Read More : https://t.co/9UZZwYLcPH #ShahrukhzResidences #DanubeProperties #ShahRukhKhan #GauriKhan #DubaiRealEstate https://t.co/Uxo35VmYr2
— HOME FASHION TRENDS (@homefvc) November 12, 2026
पाठकों के महत्वपूर्ण सवाल
1. शाहरुख खान का दुबई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट कौन सा है?
इसका नाम ‘शाहरुखज बाय डेन्यूब’ (Shahrukhz by Danube) है। इसे डेन्यूब ग्रुप विकसित कर रहा है।
2. शाहरुख खान के दुबई प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग कब हुई?
11 नवंबर 2026 को दुबई के कोका कोला एरीना में इसकी लॉन्चिंग आयोजित की गई।
3. इस प्रोजेक्ट के पेंटहाउस की कीमत कितनी है?
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रत्येक पेंटहाउस की कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये बताई गई है।
4. शाहरुख खान के दुबई टावर का इंटीरियर किसने डिजाइन किया है?
शाहरुख खान की पत्नी और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने इसका इंटीरियर डिजाइन किया है।
5. शाहरुखज बाय डेन्यूब कहां बनाया जा रहा है?
यह परियोजना दुबई के मैरिटाइम सिटी इलाके में विकसित की जा रही है।
6. इस परियोजना में कितने संभावित खरीदारों ने दिलचस्पी दिखाई?
डेन्यूब ग्रुप से जुड़ी जानकारी के अनुसार, लगभग 500 संभावित खरीदारों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है।

