समय रैना के जोक पर विवाद : हुमा कुरैशी घिरीं,फिर बंद हो सकता है ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’
नौशाद अख्तर/नई दिल्ली
मनोविज्ञान में एक बहुत पुरानी और मशहूर बात कही जाती है कि अंतःमन की जो इच्छाएं पूरी नहीं हो पातीं वे दमित हो जाती हैं और वक्त बेवक़्त किसी न किसी रूप में बाहर आ ही जाती हैं। मनोवैज्ञानिकों का यह नियम मशहूर कॉमेडियन समय रैना के मामले में बिल्कुल सटीक बैठता नजर आ रहा है। कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखने वाले समय रैना के जीवन में अतीत का जो दर्द और टीस रही है, वह गाहे-बगाहे उनके शो और बयानों में किसी न किसी रूप में झलक ही जाती है। इस बार उनका यह अंदाज उनके लिए और उनके शो के लिए एक बहुत बड़ी मुसीबत बन गया है। मामला उनके चर्चित यूट्यूब शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ का है, जिसके ताजा एपिसोड ने सोशल मीडिया से लेकर देश के धार्मिक और राजनीतिक गलियारों तक में भूचाल ला दिया है।

इस शो के नए एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी, लोकप्रिय अभिनेता कृष्णा अभिषेक और खुद समय रैना समेत कुछ अन्य स्टैंडअप कॉमेडियन बतौर जज शामिल हुए थे। शो के दौरान मंच पर एक प्रतियोगी महिला आती है जो हैदराबाद से ताल्लुक रखती है। शो में आने के दौरान उसने अपना नाम सलमा दीवानी बताया। बातचीत के सिलसिले के दौरान जब समय रैना ने उससे पूछा कि वह इस शो में किसके साथ आई है, तो महिला ने जवाब दिया कि वह अपने कजिन के साथ आई है। इस पर पैनल में बैठी अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने पूछा कि उनका कजिन कौन है। बस फिर क्या था, समय रैना ने तुरंत तंज कसते हुए टिप्पणी कर दी कि कजिन यानी हस्बैंड। समय के मुंह से निकला यह वाक्य शो के फ्लोर पर तो हंसी का ठहाका बन गया, लेकिन जैसे ही यह एपिसोड इंटरनेट पर रिलीज हुआ, इसने सोशल मीडिया पर घमासान मचा दिया।
सुबह मैंने बोला था, शाम होते होते खबर मिली की सुप्रीम कोर्ट लॉयर HR KHAN भाई समय रैना को लीगल नोटिस भेज दी है। आप सभी दोस्तों का बहुत बहुत शुक्रिया जिन्होंने इस मुद्दे को सोशल मीडिया से लेकर कोर्ट तक उठाया और उस लड़की को भी एक्सपोज किया जो वो उर्दू नाम लिख कर घर चला रही है। https://t.co/W7nB4AQjpf
— Prof. इलाहाबादी ( نور ) (@ProfNoorul) November 14, 2026
सोशल मीडिया पर इस टिप्पणी के बाद विवाद तुरंत भड़क उठा। एक वर्ग विशेष के लोगों का कहना है कि यह बयान न सिर्फ आपत्तिजनक है बल्कि इससे धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि इस तरह की फूहड़ टिप्पणियां समाज में किस तरह का संदेश दे रही हैं। इस मामले में तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से जमीयत दावत-उल-मुस्लिमीन के संरक्षक और जाने-माने देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इशाक गोरा ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने एक बयान में कहा कि इस देश के कुछ कॉमेडियन अपनी हदें पार कर चुके हैं। उन्हें यह भी याद नहीं रहता कि वे मंच पर क्या बोल रहे हैं और समाज पर इसका क्या असर पड़ेगा। मौलाना ने कहा कि समय रैना का पुराना इतिहास भी विवादों से घिरा रहा है और उन्हें अपनी पिछली कंट्रोवर्सी से सबक लेना चाहिए था।
इस पूरे विवाद में एक और नया मोड़ तब आया जब सोशल मीडिया पर छानबीन करने वालों ने यह दावा किया कि शो में मुस्लिम नाम बताकर आई उस महिला का असली नाम कुछ और है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का यह कहना है कि जिस महिला को सलमा दीवानी बताया गया, उसका असली नाम भाग्यश्री तार्के है और वह मुंबई की रहने वाली है। इस बात के सामने आने के बाद बहस और ज्यादा तेज हो गई है। आलोचकों का कहना है कि एक खास समुदाय को निशाना बनाने या विवाद पैदा करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि नासमझी में यह सब हुआ है। इस पूरे वाकये के बाद सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां समय रैना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठने लगी है, वहीं दूसरी तरफ उनके इस शो के भविष्य पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
A Hyderabadi muslim girl named salama diwani came on India’s got Latent. Samay Raina : "Salama Diwani, who came with you". Salma said her cousin. Huma Qureshi: "Who is her cousin ?". Samay Raina : "Husband uske". https://t.co/sYWuoCQXcF
— هارون خان (@iamharunkhan) November 14, 2026
समय रैना का यह शो अपनी अनूठी और कई बार बेहद बेबाक तथा विवादास्पद शैली के लिए जाना जाता है। इससे पहले भी उनके कुछ शोज को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं और उनके शोज पर बंद होने की नौबत आ चुकी है। इस बार भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। लोग ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लगातार अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। कई धार्मिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस तरह की कॉमेडी को समाज के ताने-बाने के लिए खतरनाक बताया है। उनका साफ कहना है कि मनोरंजन के नाम पर किसी की संस्कृति, धर्म या पारिवारिक रिश्तों पर इस तरह के घटिया कटाक्ष करना किसी भी लिहाज से स्वीकार नहीं किया जा सकता।
आने वाले दिनों में यह विवाद और तूल पकड़ सकता है क्योंकि कानूनी मोर्चे पर भी इस पर विचार किया जा रहा है। शो से जुड़े कलाकारों और खुद समय रैना की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई ठोस सफाई सामने नहीं आई है, लेकिन पब्लिक प्लेटफॉर्म पर जनता का गुस्सा साफ तौर पर देखा जा सकता है। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस बढ़ते दबाव के बीच मेकर्स क्या कदम उठाते हैं और क्या इस बार भी समय रैना का यह शो हमेशा के लिए बंद होने के कगार पर पहुंच जाता है या कोई नया मोड़ लेता है।

मौलाना कारी इशाक गोरा ने भी जताई नाराजगी
इस विवाद पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और देवबंदी धर्मगुरु मौलाना कारी इशाक गोरा ने समय रैना की टिप्पणी पर नाराजगी जताई है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो में एक महिला के साथ बातचीत के दौरान ऐसी टिप्पणी की, जो आपत्तिजनक है।
मौलाना गोरा ने कहा कि महिला ने बताया था कि वह अपने कजिन के साथ आई है। इस पर समय रैना ने व्यंग्य करते हुए पूछा कि क्या कजिन का मतलब पति है? उन्होंने कहा कि देश में कुछ कॉमेडियन इस हद तक पहुंच गए हैं कि उन्हें यह भी समझ नहीं आता कि वे क्या बोल रहे हैं और उनकी बातों का क्या असर हो सकता है।
उन्होंने समय रैना को उनकी पिछली विवादित प्रस्तुतियों की भी याद दिलाई। मौलाना के मुताबिक, मनोरंजन के नाम पर किसी समुदाय की धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं को निशाना बनाना सही नहीं है।
Saharanpur, Uttar Pradesh: On comedian Samay Raina’s show, Jamiat Dawat-ul-Muslimeen patron and Deobandi cleric Maulana Qari Ishaq Gora says, "Information was received that there is a comedian, and this comedian has been in controversies before as well, whose name is Samay Raina. He was doing a comedy show, and in that, a woman came whose name is stated to be Salma. And that woman says that she has come with her cousin. So on that, he makes a sarcastic remark in a joking manner, saying, "Cousin, meaning husband?" Look, some comedians in our country have reached a point where they don’t even know what they are saying and how far they are crossing the line. This comedian should remember his previous controversies as well, as to which controversies he has been involved in…"
— IANS (@ians_india) November 14, 2026
कॉमेडी की आजादी और सामाजिक जिम्मेदारी पर बहस
समय रैना से जुड़ा यह विवाद केवल एक पंचलाइन तक सीमित नहीं रह गया है। इसने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि कॉमेडी के नाम पर किसी धर्म, समुदाय या पारिवारिक रिश्तों को लेकर किस सीमा तक टिप्पणी की जा सकती है।
कलाकारों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हासिल है। व्यंग्य और हास्य समाज की कमियों पर सवाल उठाने का प्रभावी माध्यम भी हैं। लेकिन इस स्वतंत्रता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है।
खासकर ऐसे कार्यक्रमों में, जिन्हें बड़ी संख्या में युवा और अलग-अलग समुदायों के लोग देखते हैं, कलाकारों की भाषा और टिप्पणियों का असर व्यापक हो सकता है।
फिलहाल समय रैना के इस नए विवाद पर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। अब देखना होगा कि समय रैना, हुमा कुरैशी और शो की टीम इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण होगा कि शो से जुड़े इस विवाद में कानूनी कार्रवाई की मांग आगे किस रूप में सामने आती है।
भक्त जिसे मुस्लिम समझकर समय रैना के जोक पर खुशियों में झूम रहे हैं वो मुस्लिम नहीं हैं, भक्त नादान बहुत हैं। समय रैना के शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ में एक हैदराबादी महिला आती है, वो अपना नाम सलमा दीवानी बताती है… इसके बाद समय रैना उससे पूछता है कि आप यहाँ किसके साथ आई हैं, तो सलमा कहती है कि अपने कजिन के साथ. वहाँ पैनल में बैठी हुमा कुरैशी कहती हैं कि इनका कजिन कौन है तो समय रैना कहता है कि- ‘हस्बैंड’ इनके… ये एक बेहूदा जोक था, जिसपर सब ठहाके लगा रहे थे, और अब सोशल मीडिया पर भक्त लोग इसका वीडियो पोस्ट कर के मुसलमानों को चिढ़ाने कि कोशिश कर रहे हैं, मैंने जब सलमा के इंस्टाग्राम अकाउंट खोजने कि कोशिश कि तो पता चला इसका नाम सलमा नहीं है, बल्कि इसका असली नाम ‘भाग्यश्री तारके’ है। अब सवाल ये है कि भाग्यश्री ने अपना नाम सलमा क्यों रखा? क्या समय को नहीं पता था कि वो सलमा नहीं बल्कि भाग्यश्री है? क्या जानबूझ कर ऐसी वाहियात हरकत कि गई है?
— Ashraf Hussain (@AshrafFem) November 14, 2026
पाठकों के महत्वपूर्ण सवाल
1. समय रैना का नया विवाद किस बात पर हुआ?
इंडियाज गॉट लेटेंट में एक महिला प्रतियोगी के कजिन के साथ आने की बात पर समय रैना ने उसे पति कहकर टिप्पणी की। इसी पर विवाद शुरू हुआ।
2. इस एपिसोड में कौन-कौन मौजूद था?
शो में समय रैना के अलावा अभिनेत्री हुमा कुरैशी और अभिनेता कृष्णा अभिषेक पैनल में शामिल थे।
3. मौलाना कारी इशाक गोरा ने क्या कहा?
उन्होंने टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि कॉमेडी के नाम पर कलाकारों को अपनी भाषा और सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए।
4. सलमा दीवानी की असली पहचान को लेकर क्या दावा है?
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि उनका वास्तविक नाम भाग्यश्री तारके है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है।
5. क्या समय रैना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई है?
सोशल मीडिया पर कानूनी नोटिस भेजे जाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि और दस्तावेजी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

