Politics

शांति के नाम पर तबाही! ट्रंप की ईरान नीति पर अमेरिका में ही शुरू हुआ विरोध

मुस्लिम नाउ ब्यूरो, दुबई
अमेरिका का असली चेहरा अब दुनिया के सामने आ चुका है। यूक्रेन-रूस और भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कर शांति की बात करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद अब दुनिया को युद्ध की आग में झोंकने के लिए जिम्मेदार माने जा रहे हैं। ईरान पर इजरायल के साथ मिलकर की गई बमबारी और परमाणु स्तर की आक्रामकता के बाद न सिर्फ पश्चिम एशिया बल्कि खुद अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक लोग कह रहे हैं – “Trump must go…”

खुद परमाणु हथियारों से लैस अमेरिका और इजरायल अब ईरान को परमाणु शक्ति बनने से रोकने के नाम पर हमले कर रहे हैं। ट्रंप जिनके बारे में कभी यह अनुमान लगाया गया था कि वे नोबेल शांति पुरस्कार के दावेदार बन सकते हैं, अब उन्हें ‘मानवता के लिए खतरा’ कहा जा रहा है। रूस, चीन और ईरान के खिलाफ बढ़ती आक्रामकता के बीच अब तीसरे विश्व युद्ध (World War III) की चर्चा ज़ोर पकड़ चुकी है।

ट्रंप की नीतियों को लेकर अमेरिकी कांग्रेस तक में असंतोष है। कई सांसदों और विश्लेषकों का मानना है कि ईरान पर अचानक बमबारी कर ट्रंप ने वैश्विक शांति के नाम पर पाखंड किया है।
सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे संदेश वायरल हो रहे हैं:

🗣 @सत्यमइनसाइट1 लिखते हैं –
“ट्रंप बोले – आज रात हमने बड़ी सफलता हासिल की। अब इजरायल सुरक्षित है।”
वास्तविकता – ईरान की मिसाइलों से जल रहा है तेलअवीव।”

🗣 @Usmanriaz181 का कहना है –
“ट्रंप एक आतंकवादी है। ईरान पर हमला निंदनीय है। अमेरिका को मौत दो!”

🗣 @HansrajMeena लिखते हैं –
“ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका की बमबारी बेहद निंदनीय है। ट्रंप मानवता के लिए सबसे बड़ा ख़तरा हैं।”

🗣 @kamalraj_0007 कहते हैं –
“जो राष्ट्रपति शांति के लिए नोबेल की उम्मीद रखता था, वही अब जंग का सबसे बड़ा पैरोकार बन गया है। यह अद्भुत पाखंड है।”

🗣 @TellingRavindra ने ट्वीट किया –
“अमेरिका में ट्रंप का भारी विरोध शुरू! सड़कों पर गूंज रहे हैं नारे – ‘Trump must go…'”

इस पूरे घटनाक्रम ने मध्यपूर्व को एक बार फिर भयंकर अस्थिरता की ओर धकेल दिया है। ईरान की ओर से अब तक 30 घंटे की खामोशी के बाद मिसाइलों की झड़ी से जवाब दिया गया है। सवाल अब यही है – क्या यह जवाबी कार्रवाई है या वाकई तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत?